नीरज चोपड़ा आज ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 में लेंगे भाग
नीरज चोपड़ा आज रात ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 मीट में हिस्सा लेंगे, चोट के कारण दो वर्षों तक कई प्रतियोगिताओं से रहे थे दूर।

भालाफेंक विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा आज रात चेक गणराज्य में आयोजित प्रतिष्ठित ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 एथलेटिक्स मीट में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगी।
नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण वर्ष 2023 और 2024 में कुछ प्रमुख प्रतियोगिताओं से दूरी बनाए रखी थी। अब वे पूरी तैयारी के साथ अंतरराष्ट्रीय ट्रैक पर वापसी कर रहे हैं, जिससे खेल प्रेमियों में उत्साह है।