हॉकी प्रो लीग में भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने शानदार जीत दर्ज की
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हॉकी प्रो लीग में कल भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हॉकी प्रो लीग में कल भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की। भारतीय पुरुष टीम ने आयरलैंड को 4-0 से हराया। भारत ने पिछले मैच में भी आयरलैंड को 3-1 से मात दी थी। प्रतियोगिता में कल भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
उधर, महिला वर्ग में भारत ने जर्मनी को 1-0 से हरा दिया। भारत की ओर से विजयी गोल मैच के 12वें मिनट में दीपिका ने किया। कल भारतीय महिला हॉकी टीम का मैच नीदरलैंड से होगा। यह मैच शाम सवा 5 बजे शुरू होगा।