मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मिजोरम में हुई दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मिजोरम में निर्माणाधीन पुल के क्षति ग्रस्त होने से हुई दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मिजोरम में निर्माणाधीन पुल के क्षति ग्रस्त होने से हुई दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि मिजोरम में हुई दुर्घटना से हृदय व्यथित है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।