बाराबंकी के डिस्ट्रिक्ट जज पंकज कुमार सिंह का सुबह हार्ट अटैक से निधन

बाराबंकी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार सिंह का आज सुबह करीब 3 बजे हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।

बाराबंकी के डिस्ट्रिक्ट जज पंकज कुमार सिंह का सुबह हार्ट अटैक से निधन

बाराबंकी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार सिंह का आज सुबह करीब 3 बजे हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। 8 जुलाई 2024 से जिला जज बाराबंकी के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे करीब 60 वर्षीय जिला जज पंकज सिंह आगामी 30 जून 2025 को रिटायर होने वाले थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही न्यायायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं समेत कचहरी परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।

मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के निवासी पंकज सिंह साल 2011 में एडीजे के तौर पर न्यायायिक सेवा में आए थे। जनपद बाराबंकी में तैनाती से पहले वह उन्नाव, आगरा, लखनऊ और बुलंदशहर समेत अन्य जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई ने कहा कि न्यायपालिका में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो अपने कार्यों से एक अमिट छाप छोड़ जाते हैं। जिला जज पंकज सिंह उन्हीं में से एक थे।

न्याय के प्रति उनका समर्पण, वादकारियों और अधिवक्ताओं के प्रति संवेदनशीलता और निष्पक्ष फैसलों की प्रतिबद्धता ने उन्हें एक न्यायाधीश से बढ़कर, एक लोकप्रिय और प्रेरणादायक व्यक्तित्व बना दिया था।  बाइट- अनूप कुमार यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता, बाइट- हिसाल बारी, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, बाराबंकी।