महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: अखिलेश बोले- हमारी कोशिश है कि इंडिया गठबंधन साथ रहे, वो हमें ज्यादा सीटें दें
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सपा की भागीदारी पर कहा कि हमारी कोशिश है कि वहां इंडिया गठबंधन साथ मिलकर लड़ें।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सपा की भागीदारी पर कहा कि हमारी कोशिश है कि वहां इंडिया गठबंधन साथ मिलकर लड़ें। पिछली बार हमारे दो विधायक थे। हमें उम्मीद है जहां हमारे दो विधायक थे, वो हमें सीटें भी ज्यादा देंगे और हम पूरी मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन के साथ खड़े होंगे।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। राज्य में एक चरण में चुनाव होगा। हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा को एक भी सीट नहीं दी थी जबकि महाराष्ट्र में सपा के दो विधायक थे तो ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वहां सपा की भागीदारी होगी।
महाराष्ट्र में मैं कल जा रहा हूं, हमारी कोशिश होगी कि INDIA गठबंधन के साथ लड़े। हमें उम्मीद है जहां हमारे दो विधायक थे, वो हमें सीटें भी ज्यादा देंगे और हम पूरी मजबूती के साथ INDIA गठबंधन के साथ खड़े होंगे।"