मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री रतनलाल कटारिया के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के लोकप्रिय नेता श्री रतनलाल कटारिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि "केंद्रीय म - 18/05/2023

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के लोकप्रिय नेता श्री रतनलाल कटारिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि "केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रहे श्री रतनलाल कटारिया आजीवन जन-सेवा में संलग्न रहे। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। वे अपने कार्यों से सदैव हम सबकी स्मृति में रहेंगे।"
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।