उमेश पाल हत्याकांड : अशरफ की पत्नी जैनब के आलीशान मकान पर आज चलेगा बुलडोजर, वक्फ की संपत्ति पर बना है मकान
उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रही माफिया अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा उर्फ रूबी के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अकबरपुर में स्थित आलीशान मकान पर बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलेगा। मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रही माफिया अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा उर्फ रूबी के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अकबरपुर में स्थित आलीशान मकान पर बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलेगा। मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने मकान ध्वस्त करने के लिए पहले ही नोटिस जारी कर दिया था। पीडीए का बुलडोजर कुछ ही देर में अकबरपुर में पहुंचकर मकान को ध्वस्त करने का कार्य शुरू कर सकता है। कार्रवाई की जानकारी होने के बाद ही मकान में रखे सामान को हटा दिया गया गया। पीडीए के अनुसार यह मकान वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करके बनाया गया है।