बैडमिंटन: त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की

बैडमिंटन में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला जोड़ी ने विश्व बैडमिंटन महासंघ की विश्व रैंकिंग में 11वीं रैंकिंग हासिल की। यह इस जोड़ी के करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

बैडमिंटन: त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की
बैडमिंटन में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला जोड़ी ने विश्व बैडमिंटन महासंघ की विश्व रैंकिंग में 11वीं रैंकिंग हासिल की। यह इस जोड़ी के करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। जोड़ी ने विश्व बैडमिंटन महासंघ के वर्ल्ड टूर फ़ाइनल में अच्छा प्रदर्शन किया था। जॉली और गोपीचंद ने मलेशिया की उच्च रैंकिंग वाली जोड़ी पर्ली टैन और थिन्नाह मुरलीधरन को हराया था और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग की जोड़ी को अपने खेल से चौंका दिया था।
 
सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की एकमात्र भारतीय जोड़ी ने सभी श्रेणियों में दुनिया के शीर्ष 10 में स्थान बनाया है। ये वर्तमान में दुनिया में नौवें पायदान पर हैं। सात्विक 2024 पेरिस ओलंपिक से क्वार्टर फ़ाइनल से बाहर होने के बाद चोट के कारण ज़्यादा नहीं खेल पाए हैं। लक्ष्य सेन पुरुष सिंगल्स में 12वीं विश्व रैंकिंग के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने हुए हैं। महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु पिछले महीने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन के बाद एक स्थान की छलांग लगाकर विश्व में 15वें नंबर पर पहुंच गईं।