Rohtak: लूटपाट के लिए घर में घुसा आरोपी, महिला ने पकड़ा, रिवॉल्वर से डरा कर भागा

महिला के घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की गई। महिला ने बदमाश को रिवाल्वर निकाल कर डराया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया।

Rohtak: लूटपाट के लिए घर में घुसा आरोपी, महिला ने पकड़ा, रिवॉल्वर से डरा कर भागा

हरियाणा के रोहतक में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के तिलक नगर स्थित एक घर में घुसकर बदमाश ने लूटपाट का प्रयास किया। लेकिन बदमाश को महिला ने काबू कर लिया। बदमाश ने महिला को रिवाल्वर से डरा कर अपने आप को छुड़ाया और फरार हो गया। पीड़िता की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 

तिलक नगर निवासी सूरजमुखी अपने घर में पेड़ों के गमले आदि को साफ कर रहे थे, इस दौरान एक युवक ने उनके घर में घुसने का प्रयास किया। इस पर महिला ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका तो सूरजमुखी ने आरोपी को काबू कर लिया।

पीड़िता ने शोर मचाया तो उनकी दोनों बेटी भी मौके पर पहुंची और पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ने रिवाल्वर निकाल कर गोली चलाने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने अपने आप को छुड़ाकर महिला से छुड़वाया और गोली चलाने का डर दिखाकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।