छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है,

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय ठंड महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है, जिससे ठंड बढ़ने लगी है। गुरुवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते दिन प्रदेश में सबसे गर्म स्थान राजनांदगांव रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी दिख सकता है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ सकती है। वहीं, अगले पांच दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि भी संभावित है।

आज राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ गया है। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रह सकता है।

बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म स्थान दुर्ग रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।