वरिष्ठ भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद भवन परिसर में सांसदों के घायल होने की घटना की निंदा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद भवन परिसर में कल भाजपा के दो सांसदों के घायल होने की घटना की निंदा की है।

वरिष्ठ भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद भवन परिसर में सांसदों के घायल होने की घटना की निंदा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद भवन परिसर में कल भाजपा के दो सांसदों के घायल होने की घटना की निंदा की है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में घायल सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से मिलने के बाद उन्‍होंने कहा कि यह घटना अशोभनीय और अक्षम्य है।

उन्होंने कांग्रेस पर वर्ष 1975 से लोकतंत्र को खतरे में डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है। उन्होंने कहा, जनता लोकतंत्र का यह अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष का पद संभालने में सक्षम नहीं हैं।