भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एक्सियम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे, राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने।
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एक्सियम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे, राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने।
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के साथ एक्सियम-4 मिशन आज दोपहर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र पहुंचेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अनुसार मिशन का भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे पहुंचना निर्धारित है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र पहुंचने के साथ ही ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इस केन्द्र में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन जायेंगे। कल दिन के बारह बजकर एक मिनट पर फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक्सियम-4 मिशन भेजा गया।
राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। एक्सियम-4 मिशन में शुक्ला के अलावा अमरीका, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।
41 वर्ष पहले 1984 में रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज में राकेश शर्मा अंतरिक्ष में गए थे। कल यान के टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद शुभांशु शुक्ला ने देश के लिए संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि 41 वर्ष बाद फिर अंतरिक्ष में होना अद्भुत अनुभव है।