खुशखबर: गोरक्षनगरी से आज से प्रयागराज और वाराणसी की छह नई बसें, जानिए पूरा शेड्यूल
खजनी, बांसगांव, बेलघाट और कम्हरियाघाट होते हुए पांच बसें प्रयागराज, एक बस वाराणसी के लिए चलेगी राप्तीनगर डिपो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि ग्रामीण रूट पर बस सेवा की शुरुआत हो रही है। इसके अंतर्गत खजनी, गोला, बड़हलगंज, बांसगांव और कम्हरियाघाट से रोडवेज की छह बसें चलाई जाएंगी। इससे इन जगहों से प्रयागराज और वाराणसी सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

खजनी, बांसगांव, बेलघाट और कम्हरियाघाट होते हुए पांच बसें प्रयागराज, एक बस वाराणसी के लिए चलेगी
राप्तीनगर डिपो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि ग्रामीण रूट पर बस सेवा की शुरुआत हो रही है। इसके अंतर्गत खजनी, गोला, बड़हलगंज, बांसगांव और कम्हरियाघाट से रोडवेज की छह बसें चलाई जाएंगी। इससे इन जगहों से प्रयागराज और वाराणसी सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
परिवहन निगम 13 फरवरी से गोरक्षनगरी से खजनी, बांसगांव, बेलघाट, बड़हलगंज और कम्हरियाघाट होते हुए वाराणसी और प्रयागराज के लिए छह नई बसें चलाने की तैयारी में है। इन बस सेवाओं के शुरू हो जाने से इस रूट के यात्रियों को जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। इनमें पांच बसें प्रयागराज और एक बस वाराणसी के लिए रहेगी।
- पहली बस सुबह सात बजे कचहरी बस स्टेशन से निकलकर 8:30 बजे खजनी, नौ बजे बांसगांव, 9:30 बजे कौड़ीराम और शाम चार बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
-
- दूसरी बस सुबह नौ बजे कचहरी बस स्टेशन से निकलकर 9:30 बजे खजनी, 10:10 बजे गोला, 11:25 बजे बड़हलगंज होते हुए शाम 5:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
- तीसरी बस सुबह 9:30 बजे कचहरी बस स्टेशन से निकलकर 10 बजे खजनी, 11:15 बजे बेलघाट, 11:40 बजे कम्हरियाघाट होते हुए शाम 5:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
- चाैथी बस सुबह 10 बजे कचहरी बस स्टेशन से निकलकर 10:30 बजे खजनी, 11:40 बजे गोला, 12:25 बजे बड़हलगंज और शाम 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
- पांचवीं बस सुबह 11 बजे कचहरी बस स्टेशन से निकलकर 11:30 बजे खजनी, 12 बजे बांसगांव, 12:20 बजे कौड़ीराम और शाम सात बजे प्रयागराज पहुंचेगी। कम्हरियाघाट के रास्ते प्रयागराज का किराया कचहरी बस स्टेशन से 319 रुपये और अन्य मार्गों से 386 रुपये होगा।
- छठवीं बस कचहरी बस स्टेशन से सुबह 11:30 बजे निकलकर, 12 बजे खजनी, 12:35 बजे बांसगांव, 12:55 बजे कौड़ीराम होते हुए शाम सात बजे वाराणसी पहुंचेगी। 250 किमी की दूरी के लिए वाराणसी का किराया 340 रुपये होगा।
राप्तीनगर डिपो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि ग्रामीण रूट पर बस सेवा की शुरुआत हो रही है। इसके अंतर्गत खजनी, गोला, बड़हलगंज, बांसगांव और कम्हरियाघाट से रोडवेज की छह बसें चलाई जाएंगी। इससे इन जगहों से प्रयागराज और वाराणसी सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। यात्री बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएंगी।