Riagarh: शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
खरसिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

खरसिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित बालिका के परिजनों ने खरसिया थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट लिखाई है। इसके बाद खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव ने महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर से बालिका का विस्तृत कथन कराया गया, जिसमें बालिका ने बताया कि कार्तिक जायसवाल से जान पहचान है। जुलाई 2024 से शादी का वादा कर शारीरिक शोषण कर रहा है।