उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने बाबा सियाराम जी के निधन पर शोक व्यक्त किया
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने बाबा सियाराम जी के ब्रम्हलीन होने पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बाबा माँ नर्मदा

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने बाबा सियाराम जी के ब्रम्हलीन होने पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बाबा माँ नर्मदा की सेवा के लिए समर्पित रहे। बाबा सियाराम जी का जाना प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि बाबा ने जीवन भर रामायण का पाठ किया और समाज को धर्म व सेवा करने की प्रेरणा दी। उप मुख्यमंत्री ने भगवान से प्रार्थना की है कि बाबा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।