Durga Puja 2024: कोंडागांव में नवरात्रि पर्व की धूम, दुर्गोत्सव के लिए तैयारियां जोरों पर
कोंडागांव में बंग समुदाय में शारदीय दुर्गा पूजा का आयोजन षष्ठी तिथि से शुरू होगा। इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं।

नवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष ती अक्टूबर से शुरू हो चुका है और 12 अक्तूबर को विजयादशमी के दिन संपन्न होगा। बंग समुदाय में शारदीय दुर्गा पूजा का आयोजन षष्ठी तिथि से शुरू होगा। इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं।
जिसे डीएन के ग्राउंड दुर्गोत्सव समिति द्वारा बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष यह दुर्गोत्सव अपने 65वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जो कोंडागांव वासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।