UP Weather Update: अभी तो और सताएगी सर्दी...15 जनवरी को बारिश, गिरेगा पारा; मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
कोहरा व भीषण सर्दी की संभावना जताई है। बारिश के बाद कोहरे की आमद हो रही है।

मथुरा जिले के कई हिस्सों में शनिवार शाम को हुई बारिश के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। रविवार को बादल छाए रहने के साथ ही दिनभर लोग बर्फीली हवाओं से कांपते हुए नजर आए। इससे सुबह-शाम के समय सर्दी और बढ़ गई है।
लोगों ने जगह-जगह लगे गैस हीटरों का सहारा लिया। जरूरी कामों के लिए ही लोग बाहर निकल रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को फिर से बारिश होने की संभावना जताई है। तब तक ऐसा ही मौसम रहेगा। जिले के विभिन्न हिस्सों पूरे दिन यही हाल रहा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, यह सामान्य से 4 डिग्री कम है।