आरबीआई ने अधिशेष के रूप में दो लाख 68 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि केंद्र सरकार को हस्तांरित करने की मंजूरी दी
भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अब तक का सबसे बड़ा 2.68 लाख करोड़ रुपये का अधिशेष केंद्र सरकार को हस्तांतरित करने की मंजूरी दी। यह निर्णय बोर्ड की बैठक में लिया गया।
 
                                भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अधिशेष के रूप में दो लाख 68 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि केंद्र सरकार को हस्तांरित करने की मंजूरी दे दी है। मुंबई में रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बोर्ड ने घरेलू और वैश्विक आर्थिक स्थिति की समीक्षा करते हुए वर्ष 2024-25 के लिए बैंक की वार्षिक रिपोर्ट और वित्तीय विवरणों को भी स्वीकृति दी। यह बैंक का सरकार को दिया गया अब तक का सबसे अधिक लाभांश हस्तांतरण है। इसका उद्देश्य वर्तमान आर्थिक चुनौतियों के बीच सरकारी वित्त को मजबूत करना है।
 
                         
 Admin
                                    Admin                                 
             
             
             
             
             
            