खेलो इंडिया यूथ गेम्सः डॉ0 कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में अंतिम दिन निशानेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतिम दिन नई दिल्ली में निशानेबाजी में नाम्या कपूर ने 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण, अंजलि महेंद्र ने रजत और खानकव्यास ने कांस्य पदक जीते। जिम्नास्टिक के क्वालीफाइंग मैच इंदिरा गांधी स्टेडियम में हो रहे हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में, नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में अंतिम दिन निशानेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में दिल्ली की नाम्या कपूर ने 27 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश की अंजलि महेंद्र भागवत ने 26 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। राजस्थान की खानकव्यास ने 19 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।
इस बीच, इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जिम्नास्टिक के क्वालीफाइंग मैच चल रहे हैं। इस साल, राष्ट्रीय राजधानी में निशानेबाजी, साइकिलिंग और जिम्नास्टिक के आयोजन हो रहे हैं, शेष प्रतियोगिताएं बिहार में हो रही हैं।