खेलो इंडिया यूथ गेम्स: महाराष्ट्र 27 स्वर्ण और 22 रजत सहित 74 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र पदक तालिका में शीर्ष पर, कर्नाटक और राजस्थान क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर। आठवें दिन मुक्केबाजी, कुश्ती, योगासन और तलवारबाजी की हो रही हैं प्रतियोगिताएं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र 27 स्वर्ण और 22 रजत सहित 74 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है। कर्नाटक 14 स्वर्ण और 19 रजत सहित 39 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि राजस्थान 11 स्वर्ण और चार रजत सहित 23 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
आयोजन के आठवें दिन आज कई स्थानों पर मुक्केबाजी, कुश्ती, योगासन और तलवार बाजी की प्रतियोगिता हो रही हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि बेगूसराय के राजगीर खेल परिसर में हॉकी के मुकाबले खेले जा रहे हैं।