एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने 15 स्वर्ण, 6 रजत और 22 कांस्य सहित कुल 43 पदक जीते

भारत ने जॉर्डन के अम्मान में पहली एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 6 रजत और 22 कांस्य सहित कुल 43 पदक जीते हैं।

एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने 15 स्वर्ण, 6 रजत और 22 कांस्य सहित कुल 43 पदक जीते

भारत ने जॉर्डन के अम्मान में पहली एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 6 रजत और 22 कांस्य सहित कुल 43 पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में भारत दूसरे स्थान पर रहा। कजाख्तान पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कियों की अंडर-17 श्रैणी में भारत ने चार स्वर्ण पदक जीते। खुशी चंद ने मंगोलिया की अल्तानजुल अल्तांगदास को 3-2 से हराया। अहाना शर्मा और जन्नत ने पांच-शून्य से जीत हासिल की। ​​अंशिका ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, लड़कों की अंडर-17 श्रेणी में देवांश ने रजत, जबकि टीम ने एक रजत और छह कांस्य पदक जीते।