हरियाणा में लाैटा कोहरा: लगातार दूसरे दिन धुंध में लिपटे शहर, 10 मीटर रही दृश्यता, जानें आगे कैसा रहेगा माैसम

हरियाणा में कोहरा लाैट आया है। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में शनिवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। अधिकतम तापमान 23.4 व न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा में लाैटा कोहरा: लगातार दूसरे दिन धुंध में लिपटे शहर, 10 मीटर रही दृश्यता, जानें आगे कैसा रहेगा माैसम

हरियाणा में कोहरा लाैट आया है। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में शनिवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। अधिकतम तापमान 23.4 व न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंच चुका है। इसका चक्रवातीय सरकुलेशन पश्चिमी पंजाब और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर शनिवार रात धीरे-धीरे पंजाब के मध्य हिस्सों पर पहुंच जाएगा। इसके प्रभाव से हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, हिसार, कुरुक्षेत्र, अंबाला यमुनानगर, पंचकूला में बूंदाबांदी की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बूंदा-बांदी साथ साथ एक दो स्थानों पर छिटपुट गर्ज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां व आंशिक बादलवाही, बिखराव वाली हल्की बूंदा-बांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है। पूर्वी हवाएं चलने से नमी की मात्रा में बढ़ोतरी से सुबह के समय कोहरा भी देखने को मिलेगा। रात के  तापमान में बढ़ोतरी और दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।

नारनौल में सप्ताह भर बाद एक बार फिर से घना कोहरा देखने को मिला। वही फरवरी माह की शुरुआत भी कोहरे के साथ हुआ है।जिसकी वजह से वाहनों की गति पर भी अंकुश लग गया। नारनौल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के पास दर्ज किया गया। कमजोर पश्चिम की विक्षोभ सक्रिय होने से आज व कल हल्की बूंदाबांदी की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। हालांकि इस पश्चिम विक्षोभ का महेंद्रगढ़ जिले पर असर कम ही देखने को मिलेगा। 

सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार को पंजाब से सटे जिलों में बारिश की संभावना है। हिसार में सुबह के समय कोहरा भी देखने को मिला। शुक्रवार की शाम 6 बजे से ही कोहरा गिरने लगा था। बाद में हवा चलने से रात 11बजे मौसम साफ हो गया। सुबह फिर से कोहरा गिरने लगा।  

जनवरी में हुई सामान्य से 35 प्रतिशत कम बारिश

प्रदेश में जनवरी में सामान्य से 35 बारिश कम बारिश दर्ज की गई। इस माह में 14.6 एमएम सामान्य बारिश होती है, जबकि इस बार 9.5 एमएम बारिश ही हुई। इस दौरान सिरसा में सामान्य से 87 प्रतिशत बारिश हुई, जो प्रदेश में सर्वाधिक रही, जबकि कैथल व करनाल में सामान्य से 88 प्रतिशत कम पानी बरसा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।