खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। श्री सारंग ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि आज ही के दिन हम गणतंत् - 25/01/2024

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। श्री सारंग ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि आज ही के दिन हम गणतंत्र के रूप में स्थापित हुए थे। लाखों क्रांतिकारियों की कुर्बानी के बाद यह देश आजाद हुआ और उसके बाद 26 जनवरी को ही हम इस दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र के रूप में स्थापित हुए।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिक हैं। हमारे देश की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लगातार इस देश में विकास और कल्याण को तो आगे बढ़ा ही रहे हैं, साथ ही लोकतंत्र को भी मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम संकल्प लें हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जिस सार्थक यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं, हम भी उसमें सहभागी बनें। इस देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिये श्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करेंगे। हम सब मिलकर शक्तिशाली, वैभवशाली ऐसा हिंदुस्तान बनाएंगे, जो पूरी दुनिया का सिरमौर बने।