भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबूटा ने आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी का रजत पदक जीता
भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबूटा ने आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी का रजत पदक जीत लिया है। पेरू की राजधानी लीमा में, 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में, चीन के लिहाओ शेंग

भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबूटा ने आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी का रजत पदक जीत लिया है। पेरू की राजधानी लीमा में, 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में, चीन के लिहाओ शेंग से मामूली अंतर से पिछड़ने के कारण बाबूटा स्वर्ण जीतने से चूक गए।
प्रतियोगिता में भारत की सुरुचि इंदर सिंह ने दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में सौरभ चौधरी के साथ मिक्स्ड टीम स्पर्धा का स्वर्ण जीता।
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में, सुरुचि ने शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने अपने ही देश की मनु भाकर को हराय़ा। मनु ने रजत हासिल किया।