मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व मुख्य सचिव श्रीमती बुच के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव श्रीमती निर्मला बुच के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व मुख्य सचिव श्रीमती बुच के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव श्रीमती निर्मला बुच के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्रीमती बुच ने कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता से कार्य करते हुए पहचान बनाई। सामाजिक क्षेत्र में भी उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रीमती बुच की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।